Sunday, May 10, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj ka Rashifal 22 December 2025:ग्रहों की चाल से कई राशियों के जीवन में आएंगे अहम बदलाव, उतार-चढ़ाव के बीच बनेगा नए अवसरों का योग

Aaj ka Rashifal 22 December 2025: आज 22 दिसंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, बुध वृश्चिक में विराजमान हैं। सूर्य, शुक्र, मंगल और चंद्रमा धनु राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा दोपहर बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि

आज व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार मजबूत रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी और रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष मजबूत रहेंगे। पीली वस्तु का दान शुभ फल देगा।

मिथुन राशि

आज सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालात थोड़े प्रतिकूल रहेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। शनिदेव का स्मरण करते रहें।

कर्क राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रह सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक उलझन रह सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में मध्यम स्थिति रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेखन और अध्ययन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु शुभ रहेगी।

तुला राशि

परिवार में तनाव के संकेत हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

सरकारी और प्रशासनिक पक्ष से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों पक्ष अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। स्वास्थ्य में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी मामलों में टकराव से बचें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

मन में चिंता और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।

मीन राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से भी धन प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन बेहद शुभ है। नीली वस्तु का दान करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles