अमिताभ बच्चन झांसी के वोटर? 2003 की फर्जी SIR लिस्ट वायरल, प्रशासन ने बताया सच

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चल रहा है। इस बीच गुरुवार को झांसी से एक चौंकाने वाली सूचना वायरल हो गई। दावा किया जा रहा था कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन झांसी सदर विधानसभा के मतदाता हैं और उन्होंने वर्ष 2003 के चुनाव में मतदान भी किया था। सोशल मीडिया पर जिस सूची का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, उसमें अमिताभ बच्चन, उनके पिता हरिवंश राय बच्चन का नाम और मकान नंबर-54 तक दर्ज बताया गया।

जैसे ही यह जानकारी तेजी से फैली, प्रशासन अलर्ट हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है। अधिकारियों का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर फर्जी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले में नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने बताया—फर्जी सूची वायरल की गई

ओरछागेट बाहर मोहल्ला कछियाना में चल रहे SIR अभियान के दौरान 2003 की एक कथित मतदाता सूची का हवाला देकर दावा किया गया कि अमिताभ बच्चन का नाम सूची में मौजूद है और उनकी उम्र 76 वर्ष दर्ज है।

यह भी पढ़े:- मदीना से 180 यात्रियों को लेकर हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद

जिला सूचना कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध 2003 की आधिकारिक मतदाता सूची में ऐसा कोई नाम नहीं है। वायरल की गई सूची छेड़छाड़ कर बनाई गई नकली प्रति है।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

उप जिलाधिकारी (सदर) गोपेश तिवारी ने कहा, “मतदाता सूची में अमिताभ बच्चन पुत्र हरिवंश राय जैसा कोई नाम न वर्तमान में है और न ही पहले था। वायरल सूची फर्जी है और किसी ने जानबूझकर इसमें बदलाव किया है। मामले की जांच की जा रही है।”

SIR अभियान के दौरान सामने आ रही गड़बड़ियां

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। कई परिवारों ने शिकायत की है कि उनके 6 सदस्यों में से केवल 2 के नाम ही सूची में हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन वाला दावा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा बढ़ा दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles