पत्रकार ने पूछा सवाल, तो रेणुका चौधरी ने दिया ‘भौं-भौं’ वाला जवाब; वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। संसद में कुत्ते के साथ पहुंचने को लेकर उन पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाए जाने की चर्चाओं के बीच जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा, तो उन्होंने ‘भौं-भौं’ करके प्रतिक्रिया दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्रकारों द्वारा प्रस्ताव पर सवाल पूछे जाने पर रेणुका चौधरी ने हल्के अंदाज़ में कहा, “भौं-भौं… और क्या कहूंगी?”
उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया जाता है तो वे “मुंहतोड़ जवाब” देंगी।

चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है। उन्होंने कहा, “अगर वे विशेषाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो लाने दें। मुझे फर्क नहीं पड़ता। हिंदू धर्म में कुत्तों का महत्व है। पहले भी नेता अलग-अलग प्रतीक लेकर संसद आए हैं।”

कुत्ते के साथ संसद पहुंचने पर विवाद

सोमवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन रेणुका चौधरी एक कुत्ते को लेकर संसद पहुंचीं। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे आवारा कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं।

यह भी पढ़े:- महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि पर स्थलों पर नहीं जाएंगी मायावती;आंबेडकर की

उनका बयान था— “यह सीधा है, काटता नहीं है। काटते तो वे लोग हैं जो संसद में बैठकर सरकार चला रहे हैं।”

भाजपा ने लगाया ‘संसद की गरिमा भंग’ करने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों ने संसद की मर्यादा को आहत किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और रेणुका चौधरी दोनों को “सांसद होने की जिम्मेदारी” समझनी चाहिए।

पात्रा ने कहा कि राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन सांसदों के बीच शत्रुता दिखाना या अनुचित टिप्पणियां करना स्वीकार्य नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles