न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सहारा ग्रुप की निवेश योजनाओं में करोड़ों निवेशकों का पैसा कई साल से फंसा हुआ है। सरकार ने जुलाई 2025 में सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया, जिससे निवेशक अब अपने फंसे हुए पैसे ऑनलाइन वापस पा सकते हैं।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहारा की चार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के जमाकर्ताओं के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया से उन निवेशकों को राहत मिलेगी, जिन्होंने वर्षों से अपनी गाढ़ी कमाई का इंतजार किया है।
कितने पैसे का रिफंड होगा?
सहारा कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से 24,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अवैध तरीके से जमा की और उसे वापस नहीं लौटाया। इन पर पोंजी स्कीम चलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे थे।
यह भी पढ़े:- यूपी में एसआईआर से घुसपैठिए बाहर होंगे, विपक्ष का होगा सफाया
सितंबर 2025 तक 5.43 करोड़ निवेशकों ने 1,13,504.124 करोड़ रुपये का दावा किया था। इनमें से 26,25,090 वास्तविक जमाकर्ताओं को अब तक 5,053.01 करोड़ रुपये की राशि वापस की जा चुकी है।
अगले कुछ वर्षों में अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक करीब 32 लाख निवेशक अपने दावे दाखिल कर सकते हैं।
किसे मिलेगा रिफंड?
रिफंड उन निवेशकों को मिलेगा जिन्होंने पैसा लगाया था:
- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (लखनऊ)
- सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पस सोसाइटी लिमिटेड (लखनऊ)
- हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (कोलकाता)
- स्टार्स मल्टीपर्पस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
इन निवेशकों को अब किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, सभी दावे ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
रिफंड पोर्टल क्या है?
सीआरसीएस (Central Registrar of Cooperative Societies) Sahara Refund Portal एक सरकारी वेबसाइट है। इस पोर्टल से जमाकर्ता सीधे अपने पैसे वापस पा सकते हैं, जिसमें किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। यह सुरक्षित और पारदर्शी तरीका है।
अगर किसी निवेशक ने चारों समितियों में पैसा लगाया है, तो वह एक ही फॉर्म भरकर सभी का दावा कर सकता है।
रिफंड पाने की आसान प्रक्रिया
- पोर्टल के होमपेज पर ‘रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा भरें और ‘गेट OTP’ पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP को वेरिफाई करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, ‘डिपॉजिटर लॉगिन’ पर जाएं।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद आपकी जानकारी अपने आप आ जाएगी।
- क्लेम फॉर्म भरें: अपनी समिति चुनें, जमा राशि का विवरण दें और पासबुक/सर्टिफिकेट नंबर जैसी जानकारी डालें।



