Thursday, April 2, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए 4116 अप्रेंटिस पद, आवेदन शुरू

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे ने कुल 4116 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार RRC की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इसी दिन आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे के विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्न शैक्षणिक और आयु संबंधी योग्यताएँ पूरी करनी होंगी: उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (24 दिसंबर 2025 को आधार तिथि माना जाएगा)। SC/ST उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, जबकि PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़े:- 65% उछलेगा इस कंपनी का शेयर? निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी: शेयर 7% चढ़ा

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/SSC परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो। संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

Railway RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Notification Link

Railway RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Apply Link

आवेदन शुल्क

  • जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 100 रुपये
  • SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क: शून्य (कोई शुल्क नहीं)

कैसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार RRC NR की वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
  2. Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।
  5. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी RRC NR की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles