Thursday, August 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर 48 लाख की ठगी, बेंगलुरु में स्वघोषित गुरुजी ने इंजीनियर को लगाया चूना

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बेंगलुरु में 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 48 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि स्वघोषित आयुर्वेदिक हीलर विजय गुरुजी ने उसे सेक्सुअल समस्याओं के इलाज के नाम पर महंगी और हानिकारक हर्बल दवाएं बेचीं। इन दवाओं के सेवन से पीड़ित की तबीयत बिगड़ी और किडनी में समस्या होने लगी।

घटना की पूरी कहानी

शिकायतकर्ता मूलतः शिवमोग्गा जिले के निवासी हैं और बेंगलुरु के ज्ञानभारती इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 में उनकी शादी हुई। शादी के शुरुआती महीनों में उन्हें सेक्सुअल समस्याएं होने लगीं। इलाज के लिए वह केंगरी के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने दवाएं दीं। 3 मई 2025 को उन्होंने उल्लाल के लॉ कॉलेज के पास सड़क किनारे टेंट देखा, जहां सेक्सुअल समस्याओं के तुरंत समाधान का दावा किया जा रहा था।

यह भी पढ़े:-

टेंट में उन्होंने विजय गुरुजी से मुलाकात की। गुरुजी ने दावा किया कि उनकी दुर्लभ हर्बल दवा ‘देवराज बूटि’ समस्या का समाधान करेगी और इसे केवल उसी दुकान से खरीदने को कहा।

कैसे हुई 48 लाख रुपये की ठगी

देवराज बूटि का एक ग्राम 1.6 लाख रुपये में खरीदा गया। साथ में 15 ग्राम विशेष तेल 76,000 रुपये प्रति ग्राम में लिया। इसके लिए पीड़ित ने माता-पिता और पत्नी से उधार लिया और 17 लाख रुपये खर्च किए। बाद में गुरुजी ने अतिरिक्त 3 ग्राम बूटि और देवराज रसाबूटि खरीदने के लिए दबाव डाला। कुल मिलाकर पीड़ित ने 48 लाख रुपये खर्च कर दवाएं खरीदीं। सभी दवाओं के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ, और मेडिकल जांच में किडनी में समस्या पाई गई।

पीड़ित ने ज्ञानभारती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गुरुजी, दवा दुकान मालिक और टेंट वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles