Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे में 2569 जूनियर इंजीनियर भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों के लिए बड़ा मौका

RRB JE Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। सीईएन नंबर 05/2025 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) के 2569 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बीई/बीटेक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया rrbguwahati.gov.in पर शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती अभियान में जूनियर इंजीनियर के साथ-साथ डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पद भी शामिल हैं। रेलवे इस बार चयन में योग्यता और तकनीकी कौशल पर विशेष जोर दे रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन जमा करने से पहले नोटिफिकेशन को सावधानीपूर्वक पढ़ें, क्योंकि सबमिट के बाद किसी बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

RRB JE Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹500
  • SC / ST / दिव्यांग / महिला / एक्स-सर्विसमैन: ₹250
  • ट्रांसजेंडर: शुल्क पूरी तरह माफ

आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। भुगतान की पुष्टि ईमेल और SMS के माध्यम से मिलेगी।

यह भी पढ़े:- लाल किला धमाका: ‘शैतान की मां’ TATP का इस्तेमाल! फिदायीन उमर 

RRB JE Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

चयन चार चरणों में होगा:

  1. CBT-I
  2. CBT-II
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

यह भर्ती लेवल-6 पे स्केल में की जा रही है, जिसमें शुरुआती वेतन ₹35,400 तय है। भत्तों के साथ यह वेतन और बढ़ जाता है।

RRB JE Recruitment 2025: योग्यता

उम्मीदवारों के पास तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बी.ई/बी.टेक होना चाहिए।
मान्य शाखाएँ (मुख्य):

  • मैकेनिकल
  • इलेक्ट्रिकल
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • सिविल
  • प्रोडक्शन
  • ऑटोमोबाइल
  • इंस्ट्रूमेंटेशन
    और संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन

विस्तृत शाखाओं की सूची नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

RRB JE Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12 दिसंबर 2025
  • फॉर्म संशोधन विंडो: 13 से 22 दिसंबर 2025
  • स्क्राइब सुविधा वाले उम्मीदवारों के लिए विंडो: 23 से 27 दिसंबर 2025

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles