विधायक बंबा लाल “दिवाकर” ने जागरूकता संदेश देते हुए कहा-टीबी मुक्त भारत, सरकार का संकल्प; हर मरीज को मिलेगी पूरी सहायता

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मियागंज ब्लॉक में पोषण पोटली कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक बंबा लाल “दिवाकर”, एडीओ पंचायत प्रवीण दुबे, और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शिवम् मिश्र (सम्राट) द्वारा की गई।

इस अवसर पर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों को जागरूक किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का “टीबी मुक्त भारत – टीबी मुक्त पंचायत” लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने मरीजों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़े:- लालू परिवार की जंग के बीच चर्चा में आए रमीज नेमत-जानिए बृजभूषण शरण

140 मरीजों को वितरित हुई पोषण पोटली

कार्यक्रम में कुल 140 टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई। पोटली में शामिल थे- चना – 1 किलो, भुना चना – 1 किलो, मूंगफली – 1 किलो , हॉर्लिक्स,  गच्चक – 1 किलो |  पोषण पोटली पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की।

कार्यक्रम में अनेक अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. प्रमोद, जिला समन्वयक अधिकारी अश्वनी मिश्र, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राम प्रकाश यादव, तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधानगण मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles