स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1988 में दिल्ली में जन्मे कोहली ने अपने करियर में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन तक पहुँचना मौजूदा खिलाड़ियों के लिए भी किसी सपने से कम नहीं।
उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए वो 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो विराट कोहली को “आधुनिक क्रिकेट का किंग” बनाते हैं
1. सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी
विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। वे अब तक 51 शतक जड़ चुके हैं और एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में शतकों का अर्धशतक पूरा किया है।
2. सबसे ज्यादा Player of the Series अवॉर्ड
विराट कोहली दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ या ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया है।
या भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 5 November 2025: मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें सभी
इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (20 बार) को भी पीछे छोड़ दिया है। एक्टिव क्रिकेटर्स में कोई भी खिलाड़ी अभी उनके करीब नहीं है।
3. वनडे में सबसे तेज़ माइलस्टोन पार करने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 8,000 से लेकर 14,000 रन तक का सफर सबसे कम पारियों में पूरा किया है। उन्होंने सिर्फ 267 पारियों में 13,000 रन पूरे कर लिए थे, जो क्रिकेट इतिहास का बेजोड़ रिकॉर्ड है।
4. रन चेज में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली को ‘चेज मास्टर’ कहना गलत नहीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने वनडे में 27 शतक जड़े हैं — जो किसी भी अन्य बल्लेबाज से बहुत आगे का रिकॉर्ड है। अब तक कोई खिलाड़ी 20 शतकों के आसपास भी नहीं पहुँच पाया है।
5. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
2023 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 765 रन बनाए थे। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक विश्व कप टूर्नामेंट में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (673 रन, 2003) के नाम था।



