Bigg Boss 19: मालती ने खोला ‘मृदुल की बाबू’ वाला राज, गौरव खन्ना बोले- “अच्छी लड़की है वो”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में इस बार ड्रामा, एंटरटेनमेंट और रिलेशनशिप के चर्चे खूब हो रहे हैं। शो में सलमान खान से सबसे ज़्यादा डांट खाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं मृदुल तिवारी। हर ‘वीकेंड का वार’ में सलमान उन्हें अपने गेम पर ध्यान देने की सलाह देते हैं।
फिर भी मृदुल अपने ही अंदाज़ में आगे बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच, शो में एक नया “बाबू राज” खुल गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में खलबली मच गई है।

मालती चाहर ने खोला मृदुल का सीक्रेट

हाल ही में जारी हुए ‘बिग बॉस 19’ के एक नए प्रोमो में मालती चाहर, गौरव खन्ना और अमाल मलिक के साथ बातचीत के दौरान मृदुल तिवारी का एक बड़ा सीक्रेट उजागर करती नजर आईं।

मालती ने कहा —“मैं ऐसे ही देख रही थी कि मृदुल क्या वीडियो बनाता है। मैंने यूट्यूब पर मृदुल का नाम डाला तो एक वीडियो आया ‘दूधवाला’। मैंने वो वीडियो चलाया और पांच मिनट देखा, तो उसमें इसकी बाबू भी थी!” बस फिर क्या था, घर में सभी कंटेस्टेंट्स ने मृदुल की मस्तीभरी खिंचाई शुरू कर दी।

गौरव खन्ना ने लिए मजे, मृदुल ने बताया ‘बाबू वाला सीक्रेट’

मालती की बात पर गौरव खन्ना और अरमान मलिक दोनों मृदुल को छेड़ने लगे। लेकिन मृदुल ने मुस्कुराते हुए सच्चाई बता दी — “पिछले तीन-चार साल से वही होती है मेरे वीडियोज़ में मेरी बाबू। अच्छी लड़की है वो।”

यह भी पढ़े:- असिस्टेंट फॉरमैन के 543 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मालती ने तुरंत उन्हें पिन करते हुए कहा, “पूरा बता दे अब, तीन-चार साल से क्या चल रहा है। सब लोग समझ जाएंगे।” मृदुल ने हंसते हुए जवाब दिया, “अरे तो वो है मतलब, उसमें क्या। पूरी दुनिया देख रही है। उसमें क्या है मतलब।”

इस बातचीत से यह साफ हो गया कि “बाबू” कोई सीक्रेट गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि उनकी वीडियो पार्टनर है जो लंबे वक्त से उनके साथ कंटेंट बनाती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘बाबू’ वीडियो

जैसे ही शो का प्रोमो रिलीज हुआ, “#MridulKiBabu” ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा। फैंस ने मृदुल की ईमानदारी और सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की। कई यूज़र्स ने तो मज़े लेते हुए लिखा —“अब समझ आया कि मृदुल का कंटेंट इतना प्यारा क्यों होता है — क्योंकि बाबू साथ होती हैं!”

बिग बॉस 19 में बढ़ी हलचल

‘बिग बॉस 19’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में रिश्तों और खुलासों का नया दौर शुरू हो गया है। सलमान खान का ये सीज़न अब तक कई ट्विस्ट और रियल कनेक्शन दिखा चुका है। फैंस अब यह देखने को बेताब हैं कि “मृदुल और उनकी बाबू” पर घरवाले आगे क्या रिएक्शन देते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles