न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 21 रन बनाते ही मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड था — एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज़ का।
मिताली राज ने 2017 के वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए थे। अब स्मृति मंधाना ने 2025 वर्ल्ड कप में 410+ रन बनाकर यह मुकाम हासिल कर लिया है और बन गई हैं भारत की नंबर-1 रन स्कोरर।
स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन
मंधाना ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाज़ी की – उन्होंने अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनकी स्थिरता और क्लासिक टाइमिंग की वजह से भारत फाइनल तक पहुंचा। फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 रन बनाते ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज़ें
| खिलाड़ी | रन | साल | |
|---|---|---|---|
| स्मृति मंधाना | 410* | 2025 | |
| मिताली राज | 409 | 2017 | |
| पूनम राउत | 381 | 2017 | |
| हरमनप्रीत कौर | 359 | 2017 | |
| स्मृति मंधाना | 327 | 2022 |
वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम है?
एक वुमेंस वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज़्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली के नाम है -उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में 509 रन बनाए थे।
यह भी पढ़े:- देव दीपावली पर काशी: ‘कण-कण में काशी और रस-रस में बनारस’ का अद्भुत नजारा
इस बार साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट उस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। उन्होंने अब तक 470 रन बनाए हैं।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल — एक नजर में
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी। यह उनका पहला फाइनल है। भारत तीसरी बार फाइनल खेल रहा है (2005, 2017 के बाद)। पिछली दो बार टीम को हार मिली थी, इस बार ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें चरम पर हैं।



