Jio यूजर्स को मिलेगा ₹35,100 का Google AI Pro बिल्कुल फ्री, रिलायंस और गूगल की बड़ी साझेदारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और गूगल ने भारत में आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्तार के लिए एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी (strategic partnership) का ऐलान किया है। इस करार के तहत जियो यूजर्स को ₹35,100 मूल्य वाला Google AI Pro प्लान पूरी तरह फ्री में दिया जाएगा।

18 महीने तक मुफ्त Google AI Pro एक्सेस

रिलायंस जियो ने बताया है कि कंपनी अपने यूजर्स को 18 महीनों तक Google AI Pro का फ्री एक्सेस देगी। इस प्लान की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूजर है।

इस ऑफर के तहत यूजर्स को मिलेगा: Google Gemini 2.5 Pro का प्रीमियम एक्सेस,Nano Banana और Veo 3.1 AI मॉडल्स के साथ एडवांस इमेज और वीडियो जेनरेशन की सुविधा, Notebook LM का एक्सपैंडेड एक्सेस (स्टडी और रिसर्च के लिए), 2 TB क्लाउड स्टोरेज और अन्य प्रीमियम टूल्स

पहले युवाओं को मिलेगा फायदा

कंपनी के अनुसार, 18 से 25 वर्ष के जियो यूजर्स को इस योजना का पहला एक्सेस दिया जाएगा। बाद में इसे सभी जियो ग्राहकों के लिए लागू किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए होगा जिनके पास जियो का 5G अनलिमिटेड प्लान है।

मुकेश अंबानी ने क्या कहा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा “हमारा लक्ष्य 1.45 अरब भारतीयों तक AI सेवाएं पहुंचाना है। गूगल जैसे साझेदार के साथ मिलकर हम भारत को AI समर्थ बनाना चाहते हैं।”

सुंदर पिचाई का बयान

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा “रिलायंस हमारे लिए भारत के डिजिटल भविष्य को साकार करने में एक अहम साझेदार रहा है। अब हम इस सहयोग को AI के युग में ले जा रहे हैं। यह पहल हमारे एडवांस AI टूल्स को भारत के लोगों और डेवलपर्स तक पहुंचाएगी।”

कैसे मिलेगा Google AI Pro का फ्री एक्सेस

यूजर की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। यूजर के पास Jio 5G अनलिमिटेड प्लान होना जरूरी है। कंपनी आने वाले हफ्तों में ऑफिशियल Jio ऐप या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक जारी करेगी। बाद के चरण में सभी Jio यूजर्स को यह सुविधा दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles