आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2025: ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु कर्क राशि में हैं, केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। शुक्र कन्या राशि में, सूर्य तुला में, जबकि बुध और मंगल वृश्चिक राशि में स्थित हैं। चंद्रमा मकर राशि में है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि (Aries):
आज मेष राशि के जातकों को व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार में उन्नति होगी। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के लिए भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्ष अनुकूल रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि (Gemini):
आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम-संतान का हाल सामान्य रहेगा और व्यापारिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। शनिदेव की आराधना करें।
कर्क राशि (Cancer):
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेमी युगलों की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्ष से दिन शानदार रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि (Leo):
आज कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं, खासकर स्वास्थ्य या कार्य क्षेत्र से जुड़ी। लेकिन अंततः जीत आपकी होगी। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo):
भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने या रचनात्मक कार्यों में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, जबकि व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि (Libra):
गृहकलह के संकेत हैं, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी अनुकूल रहेंगे। पीली वस्तु अपने पास रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज पराक्रम और आत्मविश्वास रंग लाएगा। नौकरी या व्यवसाय में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम और संतान से संतोष मिलेगा। व्यापारिक मामलों में भी उन्नति होगी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius):
धन आगमन के संकेत हैं और परिवार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। हालांकि, खर्च या निवेश में सावधानी रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे। नीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि (Capricorn):
आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में मान-सम्मान और सराहना प्राप्त होगी। आवश्यक वस्तुएं समय पर उपलब्ध होंगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार सभी उत्तम रहेंगे। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius):
मन में बेचैनी और तनाव रह सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces):
आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने साधनों से भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में बड़ी सफलता के योग हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।



