Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं को किया सम्मानित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त तीन पुलिसकर्मियों की पत्नियों को सम्मानित भी किया।

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में जिन शहीदों की पत्नियों को सम्मान मिला, उनमें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के सुनील कुमार, जौनपुर के आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह और गौतमबुद्ध नगर के आरक्षी सौरभ कुमार की पत्नियां शामिल रहीं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन में पुलिस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में नई पीढ़ी के अनुरूप एक सक्षम और तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस बल तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष पुलिस विभाग के बजट में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो अब बढ़कर 40,661 करोड़ रुपये हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles