अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर बनेगी 80 हज़ार दीयों की भव्य रंगोली, रामायण थीम पर 20 सेल्फी प्वाइंट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या नगरी इस दीपोत्सव 2025 में एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। राम की पैड़ी पर इस बार 80,000 दीयों से भव्य रंगोली बनाई जा रही है, जो आध्यात्मिकता और कला का अद्वितीय संगम पेश करेगी। इसके साथ ही शहरभर में रामायण थीम पर आधारित 20 विशेष सेल्फी प्वाइंट्स का निर्माण भी किया जा रहा है, जो डिजिटल युग में श्रद्धालुओं को नए अनुभव देंगे।

राम की पैड़ी पर ऐतिहासिक दीप रंगोली

इस वर्ष राम की पैड़ी पर बनने वाली दीप-रंगोली अयोध्या दीपोत्सव के इतिहास की सबसे बड़ी रंगोली होगी। इस कला में कलश, स्वास्तिक और कमल पुष्प जैसे पारंपरिक प्रतीकों का उपयोग किया जा रहा है, जो समृद्धि, शुभता और भक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़े:- ओवैसी के साथ PM मोदी-CM योगी की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करने वाला युवक…

रंगोली को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 50 छात्राओं की टीम तैयार कर रही है। कला विभाग की प्रमुख डॉ. सरिता द्विवेदी ने इसे “एक आध्यात्मिक अनुभव” बताया है, न कि केवल सजावट।

रामायण थीम पर बनेंगे 20 सेल्फी प्वाइंट

धर्मपथ, लता चौक, राम की पैड़ी और रामकथा पार्क जैसे प्रमुख स्थलों पर बनाए जा रहे 20 सेल्फी प्वाइंट्स में रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा। इनमें शामिल हैं: सुमेरु पर्वत उठाकर उड़ते हनुमान,अशोक वाटिका में सीता से भेंट, केवट मिलन दृश्य, रावण वध, लंका दहन, अग्नि परीक्षा, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर लेकर उड़ते हनुमान, ये प्वाइंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामायण से जुड़ने का दृश्यात्मक और भावनात्मक अनुभव प्रदान करेंगे।

संस्कृति, श्रद्धा और तकनीक का संगम

दीपोत्सव 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता को विश्व पटल पर लाने का प्रयास है। 80 हजार दीयों की रोशनी, रंगोली की सौंदर्यता और रामायण से जुड़े डिजिटल सेल्फी प्वाइंट्स इसे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles