Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM की पत्नी जसोदाबेन, कॉन्स्टेबल के बुलावे पर यूपी के छोटे से गांव …

सर्वोदय (लखनऊ):-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन मोदी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मोहम्मदपुर लोहड्डा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची । दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित यादव ने उन्हें अपने घर बुलाया था। इस कार्यक्रम में जसोदाबेन अंकित यादव की बेटी यति के पहले जन्मदिन पर आशीर्वाद देने के लिए शामिल हुई ।जहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने प्रयागराज महाकुंभ को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उनकी संगम जाने की इच्छा थी लेकिन स्वास्थ्य व अन्य कारणों के चलते वह वह स्नान नहीं कर सकीं।

हेड कांस्टेबल की बेटी को उनके जन्म दिन पर आशीर्वाद देने के लिए गांव आने की सूचना मिलने पर गांववासी बेहद उत्साहित थे। उनके आने से पहले ही अंकित यादव के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। जैसे ही उनकी कार अंकित के घर केबाहर पहुची।उनको देखने के लिए लोग उतावले हो गए। पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे बनाकर उनको घर के भीतर ले गए। यहां परिवार की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। अंकित यादव ने परिजनों से उनका परिचय कराया।

आपको बतादें कि जसोदा बेन से मिलने के लिए भाारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी गांव पहुच गए। चांदपुर की पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी समेत कई भाजपा नेता उनके स्वागत करने के लिए गांव पहुच गए।

आपको बतादेंकि  जसोदाबेन और अंकित यादव की पहली मुलाकात उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई थी, और तीन साल पहले मथुरा में एक शादी समारोह में उनकी दूसरी मुलाकात हुई थी। इसके बाद अंकित ने उन्हें अपनी बेटी के जन्मदिन पर आमंत्रित किया, जिसे जसोदाबेन ने स्वीकार कर लिया।

अंकित यादव दिल्ली पुलिस में 2010 से सेवा दे रहे हैं, और जसोदाबेन के आगमन को लेकर उनका परिवार और गांववाले बेहद खुश हैं। गांव में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles