Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, दो बच्चों की मौत, 6 घायल; 20 मीटर दूर तक उड़ा मलबा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार दोपहर भीषण विस्फोट से सनसनी फैल गई। थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित सातनपुर मंडी के पास द सन क्लासेज कोचिंग सेंटर में हुए इस धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

धमाका इतना जबरदस्त था कि कोचिंग सेंटर की इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और मलबा 20 से 30 मीटर दूर तक फैल गया। विस्फोट से आसपास के मकान, खंभे और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विस्फोट की तीव्रता से कांप गया इलाका, बारूद जैसी गंध से दहशत

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है जब छात्र कोचिंग सेंटर में मौजूद थे। अचानक हुए धमाके से एक युवक के चीथड़े उड़ गए, वहीं पांच छात्र और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े:- सपा ने तय किया 2027 विधानसभा चुनाव के लिए टिकट…

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था और बारूद जैसी तेज गंध महसूस की गई। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार, फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को राहत व जांच के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को दुखद बताया और उच्च अधिकारियों को मौके पर पहुंचने, राहत-बचाव व जांच के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंच चुके हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किसी गैस सिलेंडर का था, कोई रासायनिक प्रतिक्रिया, या आतंकी या आपराधिक साजिश का हिस्सा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles