स्पोर्ट्स डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाले बहुप्रतीक्षित दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कभी भी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई आज इस पर अंतिम मुहर लगा सकती है। इस दौरे में टीम इंडिया 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी।
इस स्क्वॉड को लेकर सबसे बड़ी चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी को लेकर है, जो वर्ल्ड कप 2024 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। दोनों दिग्गजों ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और टेस्ट को भी अलविदा कह चुके हैं। अब फोकस वनडे क्रिकेट पर है।
रोहित की कप्तानी पर मंथन
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई और सेलेक्टर्स रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी को लेकर भी चर्चा करेंगे। 38 वर्षीय रोहित को अब 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल करना या नहीं, यह बैठक में तय होगा। शुभमन गिल को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है।
फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं विराट और रोहित
विराट कोहली ने लंदन में और रोहित ने एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किया है। दोनों ने फिटनेस में सुधार के लिए पिछले कुछ महीनों में काफी मेहनत की है।
यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: जानें कैसा रहेगा शनिवार सभी 12 राशियों के लिए
हार्दिक की चोट और पंत का विकल्प
हार्दिक पांड्या की एशिया कप फाइनल से पहले लगी चोट अभी भी चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय है। वहीं विकेटकीपर के विकल्प के रूप में केएल राहुल तो उपलब्ध हैं, लेकिन ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में बैकअप की तलाश भी जरूरी है।
सूर्यकुमार यादव की वापसी संभव
टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में फिर से मौका दिया जा सकता है। उन्होंने आखिरी वनडे 2023 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था, लेकिन प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा।
भारत का संभावित स्क्वॉड – ऑस्ट्रेलिया टूर 2025
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (बैकअप विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, नीतिश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा



