आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब अस्पतालों में नहीं लगेगी लाइन, यूपी सरकार ने शुरू की नई सुविधा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को एक और बड़ी राहत दी है। अब इस योजना से जुड़े मरीजों को अस्पतालों में अपॉइंटमेंट के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने घर बैठे अपॉइंटमेंट बुकिंग सुविधा की शुरुआत की है, जिससे इलाज करवाना पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

यह घोषणा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू, लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में की। कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान भारत योजना के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

अब घर बैठे मिलेगा इलाज का समय

डिप्टी सीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में 9 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। अब राज्य के सभी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में “आयुष्मान संपर्क कॉल सेंटर” के जरिए अग्रिम अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा, “इस नई व्यवस्था से मरीजों को अस्पताल जाकर कतार में लगने से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुगम बनेंगी।”

डिजिटल पहल: लॉन्च हुईं आयुष्मान सारथी और आयुषी चैटबोट

कार्यक्रम के दौरान सांचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने उत्तर प्रदेश में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने ‘आयुष्मान सारथी’, ‘आयुष्मान संपर्क’ कॉल सेंटर, और ‘आयुषी’ AI चैट बोट जैसी डिजिटल सेवाओं का उद्घाटन किया। साथ ही, पीएमजे हैंडबुक, आशा ई-बुक और आयुष्मान कॉमिक बुक का भी विमोचन हुआ, जिससे योजना की जानकारी आमजन तक सरलता से पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़े:- आजम खां को जेल में धीमा जहर? मुख्तार अंसारी की…

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

इस मौके पर योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ सरकारी व निजी अस्पतालों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस योजना के तहत उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगों में शामिल थे:अमित घोष (प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य), डा. पिंकी जोवेल (मिशन निदेशक, एनएचएम), प्रो. सोनिया नित्यानंद( कुलपति, केजीएमयू), अपर्णा यू( महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा), डा. पूजा यादव (अपर सीईओ)

चिकित्सकों से अपील: मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दें

उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वे मरीजों को भगवान मानकर सेवा करें, क्योंकि यही योजना की आत्मा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles