यूपी में इस तारीख को स्कूल-कॉलेज, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद – सीएम योगी ने घोषित की छुट्टी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में राज्यस्तरीय सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह ऐलान श्रावस्ती में आयोजित एक जनसभा के दौरान किया। उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामायण का अखंड पाठ प्रदेश के हर देव मंदिर में संपन्न होगा।

सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति के महान आदर्श पुरुष भी हैं। उनकी जयंती को पूरे सम्मान के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अवकाश महज प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को उनके योगदान से जोड़ने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़े:- दारुल इस्लाम में आस्था रखने वालों को पहले जहन्नुम जाना होगा 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 510 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 54 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा:”श्रावस्ती ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बौद्ध और जैन दोनों धर्मों का पावन स्थल रहा है, और हम इसे पुनः भारत के आर्थिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles