Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार दे रही है फ्री स्किल ट्रेनिंग: AC-फ्रिज रिपेयरिंग से लेकर CNC तक के कोर्स, रहना-खाना भी मुफ्त

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। उद्योग विभाग अब 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा पास युवाओं को बिलकुल मुफ्त में तकनीकी सर्टिफिकेट कोर्स कराने जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की भी मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।

यह रोजगारोन्मुखी कौशल विकास कार्यक्रम भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा संचालित इंडो-डैनिश टूल रूम (IDTR), जमशेदपुर के पटना विस्तार केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। अगला बैच 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण का यह कोर्स पटना के टूल रूम एण्ड ट्रेनिंग सेंटर में चलेगा। कोर्स का कोई शुल्क नहीं है और कैंडिडेट को तीन महीने के इस कोर्स के दौरान आवासीय सुविधा के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी दी जाएगी। तीन महीने की प्रशिक्षण अवधि में चयनित कैंडिडेट को हर रोज 8 घंटे क्लास में बिताने होंगे।

बतादें कि  प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क है| केवल ₹1000 रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट के रूप में जमा किया जाएगा, जो कोर्स पूरा होने के बाद वापस कर दिया जाएगा |प्रशिक्षण के दौरान आवास और भोजन पूरी तरह फ्री रहेगा|

योग्यता क्या होनी चाहिए?

कोर्स न्यूनतम योग्यता
CNC लेथ 12वीं / ITI / डिप्लोमा
CNC मिलिंग 12वीं / ITI / डिप्लोमा
टूल एंड डाई मेकिंग 12वीं / ITI / डिप्लोमा
AC-फ्रिज रिपेयरिंग 12वीं या ITI (इलेक्ट्रीशियन ट्रेड)

आवेदकों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन का तरीका संस्थान के शिक्षक ने एक वीडियो में बताया है, जिसका लिंक क्लिक कर आप और जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पूरी जानकारी के लिए संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक वीडियो देखें: https://www.youtube.com/watch?v=jj1ZZPx0fZg

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles