न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी आंख की सर्जरी को लेकर चर्चा में हैं। उनका “The Unfinished Tour” जहां इंटरनेशनल लेवल पर धमाल मचा चुका है, वहीं टूर के आखिर में उन्हें एक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने बाद में बताया कि यह कॉर्नियल अब्रेशन (Corneal Abrasion) था, जिसकी वजह से उन्हें आंख की सर्जरी करानी पड़ी।
आर्यन खान की वेब सीरीज का नाम लेकर किया मजाक
बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपनी आंख पर आई-पैच लगी एक तस्वीर शेयर करते हुए आर्यन खान की वेब सीरीज “बैड्स ऑफ बॉलीवुड” का ज़िक्र किया और लिखा कि यह सब मनोज पाहवा के किरदार अवतार के मुक्के की वजह से हुआ — हालांकि यह एक मजाक था।
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और फैंस उनके यूनीक सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।
टूर के आखिरी शो के दौरान आई थी दिक्कत
मिडिया से बातचीत में सूत्रों ने बताया कि यह परेशानी टूर के आखिरी शहर में शुरू हुई थी, लेकिन बादशाह ने शो रद्द नहीं किया और तकलीफ के बावजूद स्टेज पर परफॉर्म करते रहे। बाद में डॉक्टर ने जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी।
अब रिकवरी और फिटनेस पर फोकस
फिलहाल बादशाह रिकवरी मोड में हैं। उनके ट्रेनर युवराज आनंद के मुताबिक, स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान बादशाह लगभग 1200 से 1500 कैलोरी बर्न करते हैं, जिसके लिए वे सख्त न्यूट्रिशन और फिटनेस रूटीन फॉलो करते हैं। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें पूरे आराम और स्क्रीन से दूरी की सलाह दी है।



