लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- लखनऊ सिविल डिफेंस संगठन में युवाओं को बढ़ावा देने की पहल के तहत डॉ. पंकज कुमार को प्रखंड लोहियानगर में डिप्टी डिवीजनल वार्डन का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा लखनऊ की जिलाधिकारी एवं सिविल डिफेंस कंट्रोलर श्रीमती विशाखा जी. द्वारा की गई। डॉ. कुमार आगामी तीन वर्षों तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।
नियुक्ति की प्रक्रिया
इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए लखनऊ सिविल डिफेंस मुख्यालय प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। सिविल डिफेंस उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार ने मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में डॉ. पंकज कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा।
डॉ. पंकज कुमार की प्रतिक्रिया
नव-नियुक्त डिप्टी डिवीजनल वार्डन डॉ. पंकज कुमार ने कहा: “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं प्रखंड लोहियानगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण ईमानदारी और मेहनत से कार्य करूंगा।”
समारोह में उपस्थित अधिकारीगण
इस अवसर पर लखनऊ सिविल डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारी और वार्डन्स भी मौजूद रहे: अमरनाथ मिश्रा – चीफ वार्डन, गुरप्रीत सिंह सेठी – डिप्टी चीफ, ऋतुराज रस्तोगी – स्टाफ अफसर चीफ, रेखा पांडेय – सहायक उपनियंत्रक, सुनील तिवारी – डिवीजनल वार्डन, कमलेश सिंह – नवनियुक्त स्टाफ अफसर,पंकज पंत – लिपिक सहित अन्य कई वरिष्ठ वार्डन्स और पदाधिकारी मौजूद रहे | सभी ने डॉ. पंकज कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



