Aaj ka Rashifal 6 September 2025:- ग्रहों की स्थिति:आज गुरु मिथुन में, शुक्र कर्क में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या में और चंद्रमा मकर में स्थित हैं। शाम के समय चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ युति करेंगे। वहीं शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की चाल आपके जीवन को किस प्रकार प्रभावित करेगी, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल…
मेष राशि (Aries):
मानसिक तनाव बना रह सकता है। रिश्तों में खटपट की आशंका है, खासकर प्रेम संबंधों में। व्यापारिक स्थिति सकारात्मक बनी रहेगी। संतान को लेकर समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखें।
उपाय: काले रंग की वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus):
व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पिता की सेहत और उनके साथ संबंधों पर विशेष ध्यान दें। संतान और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान लाभकारी होगा।
मिथुन राशि (Gemini):
आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। सेहत का ध्यान रखें। प्रेम और संतान क्षेत्र अच्छा रहेगा। कारोबार स्थिर रहेगा।
उपाय: काली मां को नमन करें।
कर्क राशि (Cancer):
महत्वपूर्ण कार्यों को दिन में ही पूरा कर लें, शाम के बाद समय थोड़ा कमजोर रहेगा। संतान और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यवसाय संतुलित रहेगा।
उपाय: नीले रंग की वस्तु का दान करें।
सिंह राशि (Leo):
स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, विशेषकर जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
उपाय: काले वस्त्र या सामान का दान करें।
कन्या राशि (Virgo):
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है। प्रेम और संतान का क्षेत्र संतुलित रहेगा। कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
तुला राशि (Libra):
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। आज कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी अशांत रह सकती है।
उपाय: शनिदेव को नमन करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
परिवारिक कलह की संभावना है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ी कोई भी डील सोच-समझकर करें। प्रेम और संतान को लेकर समय मिला-जुला रहेगा।
उपाय: पीले रंग की वस्तु पास में रखें।
धनु राशि (Sagittarius):
कारोबार औसत रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन संतान और प्रेम में शुभता बनी रहेगी।
उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि (Capricorn):
धन हानि के योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-संतान का क्षेत्र अनुकूल रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ राशि (Aquarius):
आज किसी नकारात्मक कार्य से अपमान की स्थिति बन सकती है। मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा।
उपाय: हरे रंग की वस्तु पास में रखें।
मीन राशि (Pisces):
सर दर्द, आंखों की तकलीफ और अनजाने भय की संभावना है। साझेदारी में समस्याएं आ सकती हैं। प्रेम और संतान का क्षेत्र भी कुछ कमजोर रह सकता है।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।



