Aaj Ka Rashifal 5 September 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 5 September 2025: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क में, सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल कन्या में, चंद्रमा मकर में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries):

आज पिता का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में सफलता संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार – तीनों ही क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus):

भाग्य आज आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर होगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini):

कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए किसी भी जोखिम से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां संतोषजनक रहेंगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन ठीक रहेगा। नीली वस्तु साथ रखें।

कर्क राशि (Cancer):

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार देखा जाएगा। प्रेम, संतान और व्यापार – तीनों ही क्षेत्रों में शुभ संकेत मिलेंगे। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo):

शत्रु पक्ष पर दबाव बनेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo):

भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अध्ययन या लेखन कार्यों में मन लगाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। शनि देव को प्रणाम करना लाभकारी होगा।

तुला राशि (Libra):

घरेलू विवाद के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भूमि या वाहन संबंधी खरीदारी के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। शनि देव को नमन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

पराक्रम में वृद्धि होगी और करियर में प्रगति के योग हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

आर्थिक लाभ के योग हैं और पारिवारिक विस्तार संभव है। हालांकि निवेश से बचना चाहिए और वाणी पर संयम आवश्यक है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि (Capricorn):

आवश्यक सुविधाएं प्राप्त होंगी और जीवन आपकी योजना के अनुसार चलेगा। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार – तीनों ही क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

चिंता और अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। पार्टनरशिप में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे। गणेश जी की आराधना लाभकारी होगी।

मीन राशि (Pisces):

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में भी प्रगति होगी। शिवजी का जलाभिषेक करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles