जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली बार बोले अमित शाह, बताया…

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। शाह ने स्पष्ट किया कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया और इस मामले में राजनीतिक साजिश जैसी बातें निराधार हैं।

“संविधान के दायरे में रहकर किया अच्छा काम” – अमित शाह

अमित शाह ने कहा:”जगदीप धनखड़ एक संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में संविधान के अनुरूप अच्छा काम किया। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया, इसे लेकर अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि धनखड़ ने प्रधानमंत्री, कैबिनेट और सांसदों का आभार भी जताया है।

“तख्तापलट की बातों में कोई सच्चाई नहीं”

कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि धनखड़ किसी “तख्तापलट की साजिश” में शामिल हो सकते थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा:”ऐसी अटकलें बेबुनियाद हैं। बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए।

नए उपराष्ट्रपति पर अमित शाह की राय

अमित शाह ने नए उपराष्ट्रपति पद के लिए सी. पी. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी को क्षेत्रीय संतुलन से जोड़ते हुए कहा: “प्रधानमंत्री उत्तर से, राष्ट्रपति पश्चिम से और उपराष्ट्रपति अब दक्षिण भारत से होंगे, जिससे देश का हर हिस्सा प्रतिनिधित्व में शामिल रहेगा।

विपक्षी कैंडिडेट पर निशाना: “उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया”

विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा:”वामपंथी सोच का समर्थन करने और नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले निर्णय उनके खाते में रहे हैं।” “सलवा जुडूम जैसे नक्सल विरोधी अभियान को खारिज करना एक बड़ी भूल थी, जिससे देश को दो दशक का नुकसान हुआ।

सुदर्शन रेड्डी का पलटवार

सुदर्शन रेड्डी पहले ही जवाब देते हुए कह चुके हैं कि:”अमित शाह पहले मेरा 40 पन्नों का फैसला पढ़ लें, फिर टिप्पणी करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles