ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक शेयर हुआ अश्लील वीडियो, शिक्षकों में मचा हड़कंप; शिक्षक निलंबित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़ी एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एटा जिले के जलेसर नगर क्षेत्र में आयोजित एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक एक अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चल पड़ा। इस मीटिंग में कई महिला शिक्षिकाएं भी जुड़ी हुई थीं, जिसके चलते माहौल असहज हो गया और बैठक को बीच में ही रोकना पड़ा।

मीटिंग में अचानक चला आपत्तिजनक कंटेंट

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। इसमें अधिकारियों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाएं भी ऑनलाइन जुड़े थे। तभी किसी एक सदस्य ने गलती से या जानबूझकर अश्लील वीडियो साझा कर दिया।

वीडियो को तुरंत हटा दिया गया, लेकिन तब तक कई लोगों की नजर उस पर पड़ चुकी थी। इससे शिक्षा विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची और बैठक का माहौल बिगड़ गया।

जांच के बाद शिक्षक निलंबित

मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को जांच के आदेश दिए।
जांच में यह पाया गया कि वीडियो शेयर करने वाला एक शिक्षक था, जिसने जाने-अनजाने में अश्लील सामग्री भेज दी थी।
खंड शिक्षा अधिकारी नेत्र पाल सिंह ने पुष्टि की कि संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

 महाराजगंज में भी हुई थी ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है। कुछ दिन पहले ही 7 अगस्त को महराजगंज में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। ई-चौपाल नामक कार्यक्रम के तहत Google Meet के ज़रिए आयोजित बैठक में जाशन जेआर नाम के अकाउंट से अश्लील वीडियो चलाया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। यह बैठक कलेक्ट्रेट के एनआईसी सेंटर में हो रही थी, जिसमें जिलाधिकारी (DM), बीएसए और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

महराजगंज की घटना में कोतवाली पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार रॉय के अनुसार, साइबर टीम आरोपितों के आईपी एड्रेस के आधार पर पहचान करने में जुटी है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles