Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशिया कप 2025: बुमराह की वापसी तय, गिल और अक्षर में उपकप्तानी की जंग, जानें संभावित टीम

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप टी20 2025 के लिए भारतीय टीम की तैयारियां जोरों पर हैं। सबसे बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर था, जिस पर अब स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। तेज गेंदबाज बुमराह की टीम में वापसी तय मानी जा रही है, और उन्हें अक्टूबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ में आराम दिया जा सकता है।

गिल बनाम अक्षर: उपकप्तानी को लेकर खींचतान

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल, इस बार टीम में बड़ी भूमिका की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें उपकप्तानी के लिए अक्षर पटेल जैसी अनुभवी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज़ में उपकप्तान की भूमिका निभाई थी, वहीं गिल श्रीलंका दौरे पर इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं।

चयन प्रक्रिया और संभावित तारीख

अजीत अगरकर की अध्यक्षता में चयन समिति 19 या 20 अगस्त को टीम का ऐलान कर सकती है। चयन का फैसला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) द्वारा भेजे जाने वाले मेडिकल अपडेट पर भी निर्भर करेगा। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव की फिटनेस रिपोर्ट भी शामिल है, जो हाल ही में नेट्स पर लौटे हैं।

टीम चयन में ये होंगे प्रमुख दावेदार

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ता टीम में अधिक बदलाव नहीं करना चाहेंगे। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शीर्ष क्रम में पहले से मजबूत स्थिति में हैं।

शुभमन गिल की हालिया फॉर्म (टेस्ट + आईपीएल) को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। वहीं विकेटकीपिंग विकल्प में संजू सैमसन को पहली पसंद माना जा रहा है, जबकि दूसरे विकेटकीपर के लिए जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल में टक्कर होगी।

तेज गेंदबाजी में मुकाबला तगड़ा

बुमराह और अर्शदीप सिंह की जगह पक्की मानी जा रही है। तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा के बीच चयन होगा। प्रसिद्ध ने पिछली आईपीएल में 25 विकेट चटकाए थे, जो उनके पक्ष में जा सकता है।

स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर, दोनों की मौजूदगी लगभग तय है। चोटिल नितीश रेड्डी की वापसी मुश्किल लग रही है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ शानदार फॉर्म में लौटे शिवम दुबे का चयन लगभग पक्का है।

संभावित 17 खिलाड़ी – एशिया कप 2025 टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान),शुभमन गिल,अभिषेक शर्मा,संजू सैमसन,तिलक वर्मा,शिवम दुबे,अक्षर पटेल,वॉशिंगटन सुंदर,वरुण चक्रवर्ती,कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह,अर्शदीप सिंह,प्रसिद्ध कृष्णा / हर्षित राणा,हार्दिक पांड्या,जितेश शर्मा / ध्रुव जुरेल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles