दिल्ली: “संतुष्ट नहीं कर पाता था” — पति की हत्या के मामले में पत्नी का चौंकाने वाला कबूलनामा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली के निहाल विहार इलाके से सामने आए एक रहस्यमय हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 29 वर्षीय महिला फरजाना खान ने अपने पति 32 वर्षीय मोहम्मद शाहिद उर्फ इरफान की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पहले इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मामला हत्या का निकला।

रविवार शाम पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया है। फरजाना ने शाहिद के भाई को बताया कि शाहिद ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली। लेकिन शरीर पर मिले तीन गहरे घाव पुलिस को संदेहास्पद लगे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि घाव की गहराई और स्थिति ऐसी थी, जो आत्मघाती नहीं हो सकते। इसके बाद पुलिस ने जब फरजाना का मोबाइल फोन और इंटरनेट हिस्ट्री खंगाली, तो पूरा मामला खुल गया।

Google पर सर्च: “नींद की गोलियों से किसी को मारने के तरीके”

पुलिस ने बताया कि फरजाना के फोन की सर्च हिस्ट्री में कई संदिग्ध सर्च किए गए थे, जैसे:

  • “नींद की गोलियों से हत्या कैसे करें”
  • “सल्फास से जान कैसे ली जाती है”
  • “चैट हिस्ट्री कैसे डिलीट करें”

इन तकनीकी साक्ष्यों के सामने आने पर फरजाना ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पति से असंतोष और अवैध संबंध बना हत्या की वजह

फरजाना ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा जीवन से नाखुश थी। उसने कहा: “वह मुझे संबंध बनाते हुए संतुष्ट नहीं कर पाता था। उसके ऊपर कर्ज भी था और वह ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त था।” इसके अलावा फरजाना ने यह भी कबूल किया कि उसका अपने पति के चचेरे भाई से अफेयर चल रहा था। दोनों मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे।

फिलहाल पुलिस ने फरजाना को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। तकनीकी सबूतों के साथ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles