न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Air India की फ्लाइट AI-2744 एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही यह फ्लाइट जब भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, तभी प्लेन का टायर फिसल गया और एयरक्राफ्ट रनवे से बाहर चला गया।
A320 विमान (VT-TYA) जैसे ही रनवे पर टच डाउन हुआ, उसका एक टायर फिसलकर रनवे के किनारे चला गया। पायलट ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन विमान का एक हिस्सा रनवे से बाहर निकल गया।
एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत एक्शन लिया और विमान को डॉक कर सुरक्षित पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
मुंबई में बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लो विजिबिलिटी और गीला रनवे हादसे की बड़ी वजह हो सकते हैं।



