धन की कमी और आर्थिक परेशानियां जीवन में सबसे बड़ी चिंता का कारण होती हैं। कुछ लोग खूब मेहनत करते हैं, अच्छा कमाते हैं, फिर भी पैसे टिकते नहीं या अचानक खर्च बढ़ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो कुछ प्रभावशाली ज्योतिषीय उपाय (night remedies for money) रात के समय अपनाकर आप अपने जीवन में धन-संपन्नता और स्थिरता ला सकते हैं।
धन प्राप्ति के लिए रात में करें ये 5 उपाय
1. गोमती चक्र से करें लक्ष्मी-कुबेर पूजन
- 5 गोमती चक्र लें और उन पर चंदन व केसर से ‘श्री महालक्ष्मी’ लिखें।
- शाम के समय इन चक्रों को माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के समक्ष रखें।
- पूजा के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें।
लाभ: धन में वृद्धि और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।
2. रात में कपूर और लौंग जलाएं
- सोने से पहले घर के मंदिर या तिजोरी के पास कपूर में दो लौंग डालकर जलाएं।
- इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में धन का संचार बढ़ता है।
लाभ: पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी और आर्थिक अड़चनें कम होंगी।
3. झाड़ू को रात में न छुएं, बाहर न रखें
- रात के समय झाड़ू को कभी खुला या बाहर न रखें।
- वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और घर से धन जाने लगता है।
लाभ: धन स्थायित्व और घर की बरकत बनी रहती है।
4. रात में चुपचाप दें गुड़ और आटा
-
हर गुरुवार या शनिवार को रात में चुपचाप किसी गाय को गुड़ और आटे की गोली खिलाएं।
लाभ: दुर्भाग्य दूर होता है और आर्थिक प्रगति होती है।
5. पर्स में रखें लाल कपड़े में चांदी का सिक्का
-
रात को पूजा कर एक चांदी का सिक्का लाल कपड़े में बांधकर पर्स में रखें।
लाभ: आकस्मिक खर्चों से राहत और धन संचित रहता है।
विशेष सावधानी
- उपाय करते समय कोई टोके नहीं और आपको कोई देखे नहीं।
- पूर्ण श्रद्धा और नियमितता से करें।
- माता लक्ष्मी का आह्वान करते हुए “श्रीं श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।



