नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़ :- अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway – SWR) ने 904 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती RRC हुबली डिवीजन के अंतर्गत की जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू | अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025
आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक https://www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कुल रिक्त पद:
904 पद विभिन्न डिवीजनों और ट्रेड्स के लिए निर्धारित हैं।
योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria):
- शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा (SSC) कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
- आयु सीमा (Age Limit):
- न्यूनतम उम्र: 15 वर्ष
- अधिकतम उम्र: 24 वर्ष (13 अगस्त 2025 तक की स्थिति के अनुसार)
आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PWD: 10 वर्ष
आवेदन शुल्क (Application Fee):
- जनरल/ओबीसी वर्ग: ₹100/-
- SC/ST/महिला/PWD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं।
टिप: आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है।
RRC SWR Apprentices 2025 Apply Online Link
NotificationRRC SWR Apprentices 2025 Notification Link
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):
| प्रक्रिया | तिथि |
| आवेदन शुरू | 14 जुलाई 2025 |
| अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2025 |



