हरदोई: बच्चों के अस्पताल में लगी भीषण आग, 40 से 50 मासूमों को लेकर परिजन भागे बाहर, सभी सुरक्षित

हरदोई/सर्वोदय न्यूज़:– बुधवार दोपहर हरदोई जिले के कीर्ति कृष्ण बाल चिकित्सालय में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती 40 से 50 मासूम बच्चों की जान पर उस वक्त बन आई, जब अस्पताल परिसर में स्थित डायग्नोसिस सेंटर के इलेक्ट्रिक पैनल में आग भड़क उठी।

घटना नघेटा रोड स्थित अस्पताल में दोपहर बाद की है। जैसे ही आग लगी, धुएं और आग की लपटों ने पूरे परिसर को घेर लिया। जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अफरातफरी में उन्हें गोद में लेकर बाहर की ओर भागने लगे। कोई सीढ़ी के जरिए बाहर आया तो कोई एमर्जेंसी एग्जिट से।

परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से महज 10 मिनट में अस्पताल के सभी वार्ड खाली कर दिए गए। अस्पताल में भर्ती सभी 40-50 बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए, और राहत की बात ये रही कि कोई बच्चा झुलसा नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की भयावहता इतनी थी कि बच्चे और उनके तीमारदार सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ गए। घबराए हुए कई परिजनों की हालत ऐसी थी कि बोलने में भी दिक्कत हो रही थी।

सभी बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। आग लगने के पीछे इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जांच जारी है। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सेफ्टी मानकों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles