न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रतिष्ठित वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) का निर्माण करने वाली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 1010 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह सुनहरा अवसर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 10वीं, 12वीं या ITI पास कर रखा है और रेलवे सेक्टर में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि:
11 अगस्त 2025 तक इच्छुक उम्मीदवार ICF की आधिकारिक वेबसाइट icf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ICF Apprentice 2025 Vacancy Details:
कुल पद: 1010
- फ्रेशर्स: 330 पद
- Ex-ITI उम्मीदवार: 680 पद
ट्रेड्स (Trades):
- कारपेंटर
- फिटर
- वेल्डर
- मशीनिस्ट
- इलेक्ट्रीशियन
- पेंटर
- MLT (Pathology और Radiology)
- PASAA (Programming and System Administration Assistant)
ICF Apprentice Eligibility 2025:
- फ्रेशर्स: कम से कम 10वीं पास (MLT के लिए 12वीं पास)
- Ex-ITI उम्मीदवार: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
- नोट: डिग्री, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग पास उम्मीदवार इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए अयोग्य माने जाएंगे।
आयु सीमा (Age Limit as on 11 Aug 2025):
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
- अधिकतम आयु: Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए: 24 वर्ष, गैर-ITI (Frashers) के लिए: 22 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
स्टाइपेंड (ICF Apprentice Stipend 2025):
- 10वीं पास फ्रेशर्स: ₹6000 प्रति माह
- 12वीं पास फ्रेशर्स और ITI पास उम्मीदवार: ₹7000 प्रति माह
आवेदन शुल्क (Application Fee):
- जनरल/OBC उम्मीदवारों: ₹100
- SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों: कोई शुल्क नहीं
आधिकारिक अधिसूचना 12 जुलाई 2025 को जारी की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।



