10वीं-12वीं पास के लिए एयरपोर्ट में नौकरी का मौका! IGI एविएशन में 1400+ पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ :- दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। IGI Aviation Services Pvt. Ltd. ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर पदों के लिए 1446 वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है।

भर्ती की मुख्य जानकारी (Quick Overview):

पद का नाम कुल पद  शैक्षणिक योग्यता  आयु सीमा
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ 1017 12वीं पास (या अधिक) 18 से 30 वर्ष
लोडर (केवल पुरुष) 429 10वीं पास 20 से 40 वर्ष

ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट: igiaviationdelhi.com

इन पदों पर फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड स्टाफ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अगर आईटीआई सर्टिफिकेट है तो भी वे आवेदन के पात्र हैं। अच्छी बात यह है कि किसी प्रकार का विमानन/एयरलाइन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पद के अनुसार वेतन

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलने की संभावना है। वहीं लोडर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिल सकता है। यह सैलरी पोस्टिंग लोकेशन और कार्य अनुभव के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कंपनी के कार्यालय में बुलाया जाएगा। इसके लिए अलग से कॉल लेटर जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि लोडर पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा, केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles