Wednesday, February 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूट ने रचा इतिहास, तोड़े एक नहीं कई बड़े रिकॉर्ड – सचिन, द्रविड़ और स्मिथ को पीछे छोड़ा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– IND vs ENG, Lords Test: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 99 रन पर नाबाद लौटे रूट ने एक ओर जहां इंग्लैंड की पारी को संभाला, वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत उपलब्धियों की झड़ी भी लगा दी। जो रूट ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर सभी फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक 33 मैच में 2526 रन बनाए हैं। इस तरह उन्होंने ग्राहम गूच के पिछले 2513 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूट एक और इतिहास रचते हुए भारत के खिलाफ टेस्ट में 3000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 33 टेस्ट में अब तक 3054 रन बनाए हैं जिनमें 10 शतक भी शामिल हैं। इसके साथ ही वह गैर-एशेज टेस्ट प्रतिद्वंद्विता में 3000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में गैरी सोबर्स और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो चुके हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में रूट एक छोर पर झंडा गाड़े खड़े हैं और दूसरे दिन 1 रन बनाते ही वह 37वां टेस्ट शतक जड़ देंगे। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों के मामले में स्टीव स्मिथ और राहुल द्रविड़ को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

रूट का यह टेस्ट में 103 वां 50+ स्कोर है। इनमें 36 बार वह अपनी पारी को शतक के तब्दील करने में कामयाब हो चुके हैं और 67 बार अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस बनाने के मामले में वह अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं जिन्होंने ऐसी 119 पारियां खेली हैं। जैक्स कैलिस और रिकी पोन्टिंग भी रूट के बराबर ही यानी 103 बार टेस्ट में फिफ्टी प्लस का स्कोर किया है। शुक्रवार को दूसरे दिन अगर जो रूट पहला रन लेने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 55 शतक हो जाएंगे और वह हाशिम अमला की बराबरी कर लेंगे।

लॉर्ड्स टेस्ट में गुरुवार को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 14वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने बेन डकेट को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। तब इंग्लैंड का स्कोर 43 रन था। डकेट ने 23 रन बनाए। उसी ओवर में रेड्डी ने इंग्लैंड के दूसरे ओपनर जैक क्रॉली को 18 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर दिया।

उसके बाद जो रूट और ओली पोप के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई जिसे रविंद्र जडेजा ने तोड़ा। उसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रुक के तौर पर भारत को चौथी सफलता दिलाई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। जो रूट 99 रन और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles