Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर कनाडा में फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह हैरान करने वाली है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे (Surrey) शहर में मौजूद उनके कैफे Caps Cafe पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की।राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मगर यह फायरिंग किस इरादे से की गई—यह अब तक स्पष्ट नहीं है।

कैफे पर चलाई गई 9 गोलियां, वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर या बैठकर कम से कम 9 गोलियां फायर करता है और फिर फरार हो जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला देर रात हुआ और पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। हरजीत सिंह पंजाब के नवांशहर का रहने वाला है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सक्रिय सदस्य बताया जाता है।

  • वह NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।
  • 2023 में NIA ने हरजीत सिंह, BKI प्रमुख वाधवा सिंह और अन्य के खिलाफ VHP नेता विकास बग्गा की हत्या के मामले में चार्जशीट दायर की थी।

कपिल शर्मा का यह पहला कैफे है

कपिल का कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में है। यह कपिल का पहला कैफे है जिसके जरिए उन्होंने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। बता दें कि जब कपिल ने अपने कैफे के ओपनिंग की अनाउंसमेंट की थी तब सभी सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी। लोग भी वहां जाने के बाद अपना रिव्यू शेयर कर रहे थे और अब तक सब तारीफ ही कर रहे थे।

कपिल शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ

टीवी की दुनिया के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कपिल शर्मा का जलवा कायम है। वह इन दिनों Netflix पर स्ट्रीम हो रहे अपने शो The Great Indian Kapil Show Season 3 में नजर आ रहे हैं। इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान थे, और शो को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

हालांकि गोलीबारी से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कपिल शर्मा के लाखों फैंस इस घटना को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल कनाडा पुलिस CCTV फुटेज और आतंकी संगठन से जुड़े एंगल की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles