Aaj Ka Rashifal 3 जुलाई 2025:- 3 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है:
मेष राशि (Aries)
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन आपके शत्रु परास्त होंगे। ज्ञान और सम्मान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
घर में कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। व्यापार लाभकारी रहेगा। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।
कर्क राशि (Cancer)
आज पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी और कारोबार में उन्नति होगी। सेहत में सुधार के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
आज परिवार में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। हालांकि निवेश से बचें और वाणी पर संयम रखें। प्रेम, संतान और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।
कन्या राशि (Virgo)
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है, जिससे मन थोड़ा अशांत रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि (Libra)
आज मानसिक चिंता और बेचैनी बनी रह सकती है। सिर दर्द और आंखों की परेशानी हो सकती है। हालांकि प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने स्त्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत, प्रेम और कारोबार सभी क्षेत्र अच्छे रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज कोर्ट-कचहरी में विजय के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि प्रेम और संतान में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में शुभ संकेत हैं। उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। चोट या दुर्घटना से सावधान रहें। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय है। प्रेम और संतान पक्ष भी सहयोगी रहेगा। उपाय: श्री गणेश जी को प्रणाम करें।



