Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengaluru में Rapido ड्राइवर ने महिला सवारी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Bengaluru Rapido Driver Slaps/सर्वोदय न्यूज़:- बेंगलुरु के जयनगर इलाके से सामने आई एक हैरान कर देने वाली घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Rapido बाइक टैक्सी का एक ड्राइवर महिला यात्री को तेज और लापरवाह बाइक चलाने पर टोका, तो दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने महिला को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई।

यह घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो 16 जून 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर बहस के बाद महिला को थप्पड़ मारता है, और आसपास खड़े लोग केवल तमाशा देखते रह जाते हैं। किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की, जो समाज के संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाता है।

शुरुआत में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से परहेज किया, लेकिन बेंगलुरु पुलिस की समझाने के बाद NCR (Non-Cognizable Report) दर्ज की गई। अब जब वीडियो वायरल हो गया है और जनता में आक्रोश है, तो पुलिस FIR दर्ज करने पर विचार कर रही है।

इस घटना ने कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनियों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या Rapido जैसी कंपनियां अपने ड्राइवर्स की पर्याप्त बैकग्राउंड चेक कर रही हैं? और सबसे जरूरी सवाल — क्या महिलाएं आज भी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित हैं?

घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर Rapido और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया। कई यूज़र्स ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Source -Google 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles