वाराणसी/सर्वोदय न्यूज़:- रेलवे प्रशासन ने आगामी दिनों में चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग, समय और स्टेशनों को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों से यह बदलाव किए गए हैं। इन परिवर्तनों में मार्ग परिवर्तन (Route Diversion), शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन और रि-शेड्यूलिंग (Rescheduling) शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की नई समय-सारणी और मार्ग विवरण अवश्य चेक करें।
1. मार्ग परिवर्तन (Route Diversion):
15212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस
- नया मार्ग: रोजा–आलमनगर–प्रयागराज प्रतापगढ़–वाराणसी–छपरा ग्रामीण–मुजफ्फरपुर
- रद्द स्टेशन: सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज आदि
- नए संचालन तिथि: 30 जून – 04 जुलाई 2025
15109 छपरा–मथुरा एक्सप्रेस
- नया मार्ग: छपरा–मऊ–वाराणसी–प्रयागराज–कानपुर
- रद्द स्टेशन: गोरखपुर, गोंडा, ऐशबाग आदि
- तिथि: 02 व 04 जुलाई 2025
19409 साबरमती–गोरखपुर एक्सप्रेस
- नया मार्ग (28 जून): बाराबंकी–अयोध्या कैंट–मनकापुर
- रद्द स्टेशन: गोंडा
15065 गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस
- नया मार्ग: गोरखपुर–अयोध्या कैंट–बाराबंकी
- रद्द स्टेशन: बलरामपुर, गोंडा, बढ़नी आदि
04618 अमृतसर–सहरसा विशेष गाड़ी
- नया मार्ग: लखनऊ (NR)–बाराबंकी–अयोध्या कैंट
- रद्द स्टेशन: गोंडा, सीतापुर
14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस
- नया मार्ग: शाहगंज–मऊ–इंदारा–फेफना–छपरा
- रद्द स्टेशन: गोरखपुर, सीवान, भटनी आदि
14673 जयनगर–अमृतसर एक्सप्रेस
- नया मार्ग: छपरा–मऊ–शाहगंज–अयोध्या कैंट
- रद्द स्टेशन: गोरखपुर, बस्ती, मैरवा आदि
05577 सहरसा–आनंद विहार विशेष
- नया मार्ग: छपरा–वाराणसी–प्रतापगढ़–लखनऊ (NR)
- रद्द स्टेशन: गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर
12512 तिरुवनंतपुरम–गोरखपुर एक्सप्रेस
- नया मार्ग (22 जून – 02 जुलाई): बाराबंकी–अयोध्या कैंट–मनकापुर
- रद्द स्टेशन: गोंडा
2. शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन (Short Termination/Origin):
19410 गोरखपुर–साबरमती एक्सप्रेस
-
-
नई शुरुआत: गोमती नगर स्टेशन से
-
तिथि: 28 जून और 05 जुलाई
-
गोरखपुर से नहीं चलेगी
-
3. समय में बदलाव (Rescheduling & Control):
गाड़ी संख्या स्थान से नया समय 04618 अमृतसर 120 मिनट देरी से 05559 रक्सौल 150 मिनट देरी से 04303 गोरखपुर 180 मिनट देरी से 05302 अम्बाला 90 मिनट व 45 मिनट देरी से (दो तिथियाँ) 15030 पुणे मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित
यात्रियों से अपील:
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की तिथि से पहले संबंधित ट्रेन का नवीनतम स्टेशन स्टॉपेज, मार्ग और समय अवश्य जांच लें। सभी अपडेट IRCTC और रेलवे के संबंधित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। उक्त जानकारी अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी द्वारा दी गई |
-



