Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेट कैंसर के ये 5 शुरुआती लक्षण नजरअंदाज न करें, समय रहते पहचान बचा सकती है जान

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:-  हर साल दुनियाभर में लाखों लोग पेट के कैंसर (Stomach Cancer) से पीड़ित होते हैं। इसे चिकित्सकीय भाषा में गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer) कहा जाता है। यह कैंसर तब होता है जब पेट की आंतरिक परत में मौजूद कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं।

समस्या यह है कि पेट कैंसर के शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि अधिकतर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समय पर इलाज नहीं हो पाता। अगर इन संकेतों की समय रहते पहचान कर ली जाए, तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं पेट के कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है:-

1. पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द

अगर आपको पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द या जलन महसूस हो रही है, खासकर सुबह के समय तेज दर्द होता है, तो यह गैस्ट्रिक कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

2. लगातार ब्लोटिंग यानी पेट फूलना

गलत खानपान या गैस की समस्या से अकसर पेट फूलता है, लेकिन अगर यह ब्लोटिंग लंबे समय तक बनी रहे और पेट हमेशा भरा हुआ या फूला हुआ महसूस हो, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है।

3. उल्टी और मतली की समस्या

हर समय उल्टी या जी मिचलाना (नॉज़िया) भी पेट के कैंसर का बड़ा लक्षण हो सकता है। अगर बिना किसी वजह बार-बार उल्टी जैसा लग रहा है, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत मेडिकल चेकअप कराएं।

4. मल में खून आना

यदि आपको मल में खून या मल का रंग काला या लाल नजर आए, तो यह गैस्ट्रिक कैंसर की चेतावनी हो सकती है। यह पाचन तंत्र में रक्तस्राव का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

5. सीने में जलन और एसिडिटी

लगातार सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और खट्टी डकारें आना, पाचनतंत्र में गड़बड़ी के लक्षण हैं। लेकिन अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो यह पेट के कैंसर का प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं।

अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लगातार और लंबे समय तक दिखाई दे रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। पेट का कैंसर जितना जल्दी पकड़ में आता है, इलाज उतना ही प्रभावी हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए लक्षणों और जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प न समझें। सर्वोदय न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता | किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles