लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा सिंह शुक्रवार को चार दिवसीय प्रवास पर अवध प्रांत पहुंचीं। इस दौरान वह संगठन के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और उपभोक्ता अधिकारों को लेकर चल रहे अभियानों की समीक्षा करेंगी।
प्रवास के पहले दिन आशा सिंह ने लखनऊ के प्रसिद्ध माँ चन्द्रिका देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर परिसर में स्थित खाटू श्याम तपस्थली में भी उन्होंने पूजन अर्चन किया और वहां चल रहे एकादशी भजन कीर्तन में भाग लिया। श्री श्याम मंदिर में आयोजित कीर्तन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत अध्यक्ष यशपाल सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रेनू सिंह ने आशा सिंह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया। इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष अवध प्रांत लक्षी कान्त पाण्डेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओंकार पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे |
अपने इस प्रवास के दौरान आशा सिंह लखनऊ सहित अवध क्षेत्र के कई जिलों में आयोजित ग्राहक जागरूकता अभियान, विधिक कार्यशालाएं, और महिला उपभोक्ता सम्मेलन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
आशा सिंह का उद्देश्य: “हर उपभोक्ता तक न्याय और अधिकार पहुँचाना” आशा सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि, “अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का उद्देश्य है कि देश के कोने-कोने में उपभोक्ता अपने अधिकारों को पहचाने और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में हम पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।”



