Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज का राशिफल 5 जून 2025: जानें आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा दिन, किन बातों में बरतें सतर्कता

5 जून 2025 राशिफल/सर्वोदय न्यूज़: आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। किसी को करियर में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं, तो किसी को पारिवारिक और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्कता रखनी होगी। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल में आपकी राशि का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries):

आज वादे करने से पहले दो बार सोचें। करियर में पहचान और सम्मान मिलने की संभावना है। संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नई इनकम सोर्स पर फोकस करें। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी है। यात्रा के दौरान कीमती वस्तुओं की सुरक्षा करें।

वृषभ राशि (Taurus):

दिन खुशियों और संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी बदलने या नई पेशकश मिल सकती है। कार्यस्थल पर गोपनीयता बनाए रखें। पारिवारिक निर्णयों में जल्दबाज़ी से बचें। प्रॉपर्टी डील्स फायदेमंद हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini):

आपको अपने धैर्य और संयम का परिचय देना होगा। बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की सलाह कारगर रहेगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। दोस्तों से बातचीत में संयम रखें। यात्रा का योग बन रहा है।

कर्क राशि (Cancer):

कानूनी मसलों में सावधानी रखें। निवेश निर्णय सोच-समझकर लें। करियर में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में विवाह प्रस्ताव पर बात बन सकती है। पुरानी गलतियों से सबक लें।

सिंह राशि (Leo):

आर्थिक स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के संकेत हैं। लोन स्वीकृति के आसार हैं। शिक्षा और भाई-बहनों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo):

करियर में सतर्कता की ज़रूरत है। विरोधियों से दूरी बनाए रखें। माता की तबीयत बिगड़ सकती है। निवेश के मामलों में गंभीरता बरतें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

तुला राशि (Libra):

सेहत में चढ़ाव-उतार संभव हैं। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। यात्रा से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। लोन या उधारी से बचें। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

फाइनेंशियल लेन-देन में सावधानी रखें, धोखाधड़ी की आशंका है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। विरोधियों की चालों से सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius):

दिन उत्साह और प्रगति भरा रहेगा। संतान को नई दिशा मिल सकती है। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार के वरिष्ठों की सलाह फायदेमंद होगी।

मकर राशि (Capricorn):

वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद की स्थिति में शांत रहें। घर में मरम्मत या बदलाव की संभावना है। व्यवसाय में संभावित नुकसान से सावधानी बरतें। अजनबियों पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

दिन उत्साहपूर्ण और शुभ समाचारों से भरा होगा। पुराने रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। परिवार के साथ समय बिताना शुभ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सफलता का कारण बनेगा।

मीन राशि (Pisces):

करियर को लेकर संशय और भ्रम की स्थिति हो सकती है। सहकर्मियों से बातचीत में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में पुराना साथी वापस लौट सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles