Saturday, August 8, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCA और MCA के बाद क्या करें? जानिए IT एक्सपर्ट Manu Prakash Tripathi की सलाह

नई दिल्ली/सर्वोदय:-  आज के समय में Information Technology (IT) का क्षेत्र युवाओं के लिए नए-नए अवसरों से भरा हुआ है। लेकिन जब छात्र BCA (Bachelor of Computer Applications) और MCA (Master of Computer Applications) जैसे टेक्निकल कोर्स कर लेते हैं, तो उनके सामने सबसे बड़ा सवाल होता है – “अब आगे क्या?”

इसी सवाल को लेकर Sarvoday News के रिपोर्टर ने बात की जानी-मानी IT इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट Manu Prakash Tripathi  से, जो पिछले कई वर्षों से  सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, और ब्रांड बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और युवाओं को IT करियर के लिए मार्गदर्शन भी देते हैं।

आइए जानते हैं Manu Prakash Tripathi से हुई खास बातचीत:

  • BCA और MCA करने वाले छात्रों के लिए आज के समय में क्या संभावनाएं हैं?

इसको लेकर Manu Prakash Tripathi ने बताया कि  BCA और MCA करने के बाद करियर के ढेर सारे ऑप्शन हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कुछ नया हो रहा है और उसी के हिसाब से स्किल्स वालों की डिमांड भी बढ़ रही है। आज मैं कुछ प्रमुख करियर ऑप्शन आपके पाठकों के साथ शेयर करता हूँ:

1.सॉफ्टवेयर डेवलपर

यह सबसे आम लेकिन महत्वपूर्ण रोल है। स्टूडेंट्स Java, Python, NET, C++ जैसी भाषाओं में दक्षता हासिल कर सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सकते हैं।

  1. वेब डेवलपर और UI/UX डिज़ाइनर

अगर आप क्रिएटिव सोच रखते हैं और वेब टेक्नोलॉजी (HTML, CSS, JavaScript, React, etc.) में रुचि रखते हैं, तो यह एक शानदार करियर है।

  1. डेटा साइंटिस्ट / डेटा एनालिस्ट

आजकल Big Data और Analytics का बहुत क्रेज है। Python, R, SQL और मशीन लर्निंग की जानकारी लेकर आप डेटा साइंटिस्ट बन सकते हैं।

  1. सिस्टम एनालिस्ट और IT कंसल्टेंट

कंपनियों को अपने सिस्टम सुधारने और टेक्नोलॉजी इंप्लीमेंट करने के लिए ऐसे प्रोफेशनल्स की ज़रूरत होती है।

  1. क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

Amazon Web Services (AWS), Microsoft Azure जैसी क्लाउड टेक्नोलॉजी में करियर की बड़ी संभावनाएं हैं। वहीं, सिक्योरिटी के लिए Ethical Hacking और Cybersecurity भी डिमांड में हैं।

  1. मोबाइल ऐप डेवलपर

Android और iOS के लिए ऐप बनाने वाले डेवलपर्स की डिमांड आज भी बहुत ज्यादा है।

  1. शिक्षा और ट्रेनिंग सेक्टर

आप चाहें तो कोचिंग संस्थानों में जॉब कर सकते हैं या खुद का IT कोचिंग इंस्टीट्यूट खोल सकते हैं।

  1. सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षा

BCA/MCA करने के बाद आप SSC, बैंकिंग, UPSC जैसी परीक्षाएं देकर सरकारी क्षेत्र में भी जा सकते हैं।

  1. स्टार्टअप या फ्रीलांसिंग

अगर आपके पास कोई अनोखा आइडिया है या आप प्रोजेक्ट बेस काम करना पसंद करते हैं, तो फ्रीलांसिंग या खुद का स्टार्टअप भी एक बेहतर विकल्प है।

  1. विदेश में करियर अवसर

MCA के बाद आप विदेश में भी उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहाँ IT सेक्टर में इंडियन टैलेंट की बहुत डिमांड है।

Manu Prakash Tripath से जब पुछा गया इन सब विकल्पों में से आप किसे सबसे बेहतर मानते है तो उन्खोने बताया कि  यह पूरी तरह उस व्यक्ति की रुचि, स्किल और विजन पर निर्भर करता है। मैं यही सलाह दूंगा कि सिर्फ डिग्री पर निर्भर न रहें, साथ में स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दें – जैसे कि कोडिंग प्रैक्टिस, प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप्स और इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन।

Manu Prakash Tripathi के बारे में

Manu Prakash Tripathi  एक अनुभवी IT एक्सपर्ट हैं जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, और ब्रांड बिल्डिंगजैसे क्षेत्रों में वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक लीड किया है और टेक्नोलॉजी में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप्स का आयोजन करते रहते हैं।

BCA और MCA करने के बाद करियर की कोई कमी नहीं है, ज़रूरत है तो बस सही दिशा में मेहनत करने की। जैसे Manu Prakash Tripathi कहते हैं – “जो आज सीखने से नहीं डरता, उसे कल की दुनिया संभालने से कोई नहीं रोक सकता।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles