आज 23 मई 2025 का राशिफल / सर्वोदय:- आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा। साथ ही, बुद्ध का वृषभ राशि में प्रवेश ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण कर रहा है, जो सफलता, सौभाग्य और वृद्धि का संकेत है। गुरु और चंद्रमा की युति से ‘गजकेसरी योग’ भी बन रहा है, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इन योगों का प्रभाव मेष, कर्क और तुला समेत सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके करियर को नई दिशा देंगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन किसी करीबी से मतभेद हो सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा काम से बचें।
वृषभ (Taurus)
आज मानसिक और शारीरिक तौर पर आप काफी एक्टिव रहेंगे। पैसे कमाने पर आपका भरपूर फोकस रहेगा। प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों का घर पर आगमन हो सकता है। उनसे अपनी बातें खुलकर कह सकते हैं। कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।
मिथुन (Gemini)
आज कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। कुछ उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन संयम से काम लें। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव संभव है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यों में रुकावट आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें और भोजन में संतुलन बनाए रखें। व्यापार में घाटे की भरपाई करनी होगी। पारिवारिक कारण से विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल में जाने की योजना बना सकते हैं।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। व्यवसाय में बड़ी योजनाओं से धन लाभ की संभावना है। हालांकि, जरूरी काम कल पर न टालें। कार्यक्षेत्र में विवेक और विनम्रता से काम लें। लोगों की बातों में आने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या (Virgo)
आज पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। उत्साहवर्धक समय रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नई जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी सफलता की संभावना है।
तुला (Libra)
आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। रिश्तों में सहनशीलता बनाए रखें। कार्यों में समय प्रबंधन और सक्रियता बनाए रखें। वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह लें। लोभ-प्रलोभन से बचें और बजट से चलें। घर के कार्यों को प्राथमिकता दें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। पुरानी यादों के बारे में सोचकर मन कुछ व्यथित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सुकून और शांति का अभाव रहेगा। जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर नियंत्रण रखें।
धनु (Sagittarius)
आज आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। कुछ लोग सहायता करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। स्थान परिवर्तन की रूपरेखा बन सकती है। दूसरों की सलाह से लाभ मिलेगा। नई व्यापारिक डील मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर (Capricorn)
आज कोई बड़ा कार्य करने से अनुभवी लोगों की राय अवश्य लें। मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शक्तिशाली और प्रभावी लोगों से संबंध मधुर होंगे।
कुंभ (Aquarius)
आज घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। मन शांत और अच्छा रहेगा। संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। नए उत्पादों के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन (Pisces)
आज व्यक्तिगत कार्यों को पर्याप्त समय देना उचित होगा। व्यवहार अच्छा रखें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी कर रहे हैं तो इस संबंध में पूरी जानकारी लें। दिखावे वाले खर्चों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।



