लखनऊ/सर्वोदय:- 10 मई 2025 का दिन राशियों के अनुसार कई लोगों के लिए नई संभावनाएं और कुछ के लिए सावधानी बरतने का संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और वित्तीय स्थितियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन—
मेष (Aries)
आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अधूरे कामों को पूरा करने में जोर रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से किसी विवाद की संभावना है, संभलकर बोलें।
वृष (Taurus)
मनोबल ऊंचा रहेगा। किसी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पिता से महत्वपूर्ण चर्चा संभव है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और वैवाहिक चर्चाएं गति पकड़ सकती हैं।
मिथुन (Gemini)
स्वास्थ्य में हल्की गिरावट आ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक रुकावटें दूर होने के संकेत हैं। कुछ जिम्मेदारियां मानसिक दबाव बना सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट से लाभ होगा।
कर्क (Cancer)
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से तालमेल में हल्की बाधा हो सकती है, पर सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
सिंह (Leo)
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। करियर में तरक्की के आसार हैं। किसी को सलाह देने से बचें, उल्टा पड़ सकता है। संतान के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है।
कन्या (Virgo)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक चिंता परेशान कर सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मां का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
तुला (Libra)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कोई पुराना मसला दोबारा सामने आ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आय और व्यय का संतुलन बनाना जरूरी होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। बच्चों की तरफ से मांगें बढ़ सकती हैं। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
धनु (Sagittarius)
मिश्रित परिणामों वाला दिन है। जीवनसाथी संग खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। भावनात्मक फैसलों में सावधानी जरूरी है।
मकर (Capricorn)
लाभकारी दिन है। दोस्तों और संबंधियों से मेल-मुलाकात होगी। नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में फोकस बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
दिन शुभ है। घर में मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विदेश यात्रा या पढ़ाई का अवसर मिल सकता है।
मीन (Pisces)
शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में बढ़त मिलेगी। भाई-बहनों के साथ सैर का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को कोई विशेष उपहार देंगे। बच्चों के करियर को लेकर सकारात्मक खबर मिल सकती है। घर में शुभ कार्य की तैयारी हो सकती है।
नोट: यह राशिफल वैदिक ज्योतिषीय गणना पर आधारित है और यह आपको दैनिक निर्णयों को समझदारी से लेने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
छन्दांश राज , ज्योतिषाचार्य,
श्री अयोध्या धाम जी



