Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज का राशिफल: 9 मई 2025 — जानिए कैसा रहेगा आपका दिन सभी 12 राशियों के लिए

लखनऊ/सर्वोदय:- आज 9 मई 2025, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। किसी को स्वास्थ्य की चिंता है, तो किसी के लिए व्यापार के अच्छे योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशि (Aries):

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारिक मामलों में दिन अनुकूल है। सलाह है कि हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus):

बच्चों की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। छात्र वर्ग थोड़ा भ्रमित रह सकता है। मानसिक अशांति रह सकती है। व्यापार सामान्य है। शनिदेव का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि (Gemini):

घरेलू शांति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खुद के स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर है।

कर्क राशि (Cancer):

सेहत पर असर दिख सकता है, विशेषकर नाक-कान-गले से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन शुभ है। किसी भी जोखिम से बचें। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि (Leo):

धन हानि की आशंका है, निवेश से फिलहाल दूरी बनाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें, मुख रोग की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार क्षेत्र में दिन शुभ है।

कन्या राशि (Virgo):

बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़े दबाव में रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra):

अत्यधिक खर्च से मानसिक परेशानी हो सकती है। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी समस्याएं संभव हैं। प्रेम जीवन और व्यापार दोनों सुखद रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। भ्रामक समाचारों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius):

कानूनी मामलों से बचें और किसी भी प्रकार का व्यावसायिक जोखिम न लें। पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn):

अपमान का भय बना रहेगा, यात्रा में सावधानी बरतें। धार्मिक मामलों में संतुलन रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य है। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, संयम से काम लें। चोट-चपेट के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि (Pisces):

स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में किसी भी जोखिम से बचें। प्रेम और व्यापार की स्थिति औसत रहेगी। दुर्वा घास अर्पित करना शुभ होगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles