एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के नए CEO, ट्रस्ट की बैठक में कई बड़े फैसले

अयोध्या/ सर्वोदय न्यूज़: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक बुधवार को अयोध्या में हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मणिरामदास छावनी स्थित आवास पर दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई इस बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में ट्रस्ट के रिक्त पदों को भरने के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम पर भी मुहर लगाई गई।

ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। जीतेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी भूमिका के लिए स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। इससे पहले उन्हें वर्ष 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) और 2013 में विशिष्ट सेवा पदक (VSM) भी मिल चुका है।

तीन नए सदस्यों को ट्रस्ट में मिली जगह

राम मंदिर ट्रस्ट में तीन पद लंबे समय से रिक्त थे। दरअसल, चढ़ावा चोरी प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। छह जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे।

अब बुधवार को हुई बैठक में महेश भागचंद, मदनमोहन पाण्डेय और निर्मला यादव को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में ट्रस्ट के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी दिनेश, कमलनयन दास, दिनेन्द्र दास और कृष्ण मोहन बैठक में मौजूद रहे।

इसके अलावा विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बांगड़ा भी मणिरामदास छावनी पहुंचे और बैठक में शामिल हुए।

वहीं, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, विश्वप्रसन्न तीर्थ, युगपुरुष स्वामी परमानंद, केशव पारासरन, शशांक त्रिपाठी, नृपेन्द्र मिश्र, प्रशांत लोखंडे और संजय प्रसाद ऑनलाइन बैठक से जुड़े।

सर्च कमेटी ने सौंपा था CEO पद के लिए नामों का पैनल

CEO की नियुक्ति से पहले मंगलवार को सर्च कमेटी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल सौंपा था।

इसके बाद सभी मौजूदा ट्रस्टियों को सुबह 11 बजे राम मंदिर बुलाया गया। सर्च कमेटी के तीनों सदस्य—जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और वैज्ञानिक एवं उद्योगपति सुरेश हावड़े—भी राम मंदिर पहुंचे।

सबसे पहले सर्च कमेटी के सदस्यों ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद ग्रीन हाउस में ट्रस्ट की ओर से तीनों सदस्यों का सम्मान किया गया।

ट्रस्ट डीड और समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा

बैठक के दौरान ट्रस्ट के प्रवक्ता और ट्रस्ट डीड में संशोधन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में कानूनविद और राम मंदिर ट्रस्टी केशव पारासरन से भी परामर्श लिया गया।

इसके अलावा ट्रस्ट की विभिन्न समितियों के कामकाज और उनके पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई। इनमें धार्मिक न्यास समिति, निर्माण समिति, प्रबंध समिति तथा वित्त एवं ऑडिट समिति शामिल हैं।

राम मंदिर निर्माण और मंदिर व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ इन समितियों के भविष्य के स्वरूप को लेकर भी बैठक में विचार किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles