Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज 8 अगस्त 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए खास रहने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा आज रोहिणी नक्षत्र में स्थित हैं और शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र को सुख-सुविधा, समृद्धि और मानसिक प्रसन्नता से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में कई जातकों के लिए आज का दिन धन, पारिवारिक सुख और भौतिक सुविधाओं के लिहाज से शुभ रह सकता है।
अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज आर्थिक रूप से अच्छा दिन रह सकता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होने के साथ तरल धन में भी वृद्धि के संकेत हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बढ़ सकता है और किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। हालांकि आज निवेश से बचना बेहतर रहेगा। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। उपाय: भगवान शिव का स्मरण करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों में आज उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहने से आप कई काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। जीवन में सुख-सुविधाओं और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। जरूरत की चीजों की उपलब्धता बनी रहेगी। हालांकि किसी से बातचीत करते समय कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें। प्रेम, संतान और कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा है। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। सिरदर्द, आंखों में परेशानी या हल्का बुखार जैसी समस्या परेशान कर सकती है। तापमान बढ़ने जैसी स्थिति भी बन सकती है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा और व्यापार में भी स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से नजदीकी बढ़ने के योग हैं। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार महसूस होगा। कारोबार की स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है। उपाय: अपने पास लाल रंग की वस्तु रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम-संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। कारोबार के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। उपाय: सूर्य देव को जल दें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में मजबूत रहने वाला है। कानूनी विवादों में राहत मिलने और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के संकेत हैं। कारोबार को मजबूती मिलेगी और पिता का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। उपाय: मां काली का स्मरण करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेंगी, इसलिए किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। चोट लगने या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आशंका है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार सामान्य रूप से अच्छा चलेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज प्रेम और रिश्तों के लिहाज से शानदार दिन रह सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के योग बन रहे हैं और डेटिंग के लिए भी समय अनुकूल है। प्रेम, संतान और कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा। उपाय: मां काली की आराधना करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना चाहिए। छोटी-मोटी परेशानियां मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष काफी अच्छा रहेगा और कारोबार में भी सफलता के योग हैं। पिता के साथ मतभेद या दूरी की स्थिति बन सकती है। सरकारी अधिकारियों या सरकारी तंत्र से जुड़े मामलों में विवाद से बचें। उपाय: मां काली का स्मरण करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस और विवाद से बचने की सलाह है। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। उपाय: सफेद रंग की वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी और संपत्ति से जुड़े मामलों में दिन अच्छा रह सकता है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन गृह कलह की स्थिति बनने से तनाव हो सकता है। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। उपाय: सफेद वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज मेहनत का पूरा लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और नौकरी या कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।



