Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आया है। आज ग्रहों की स्थिति में मंगल वृषभ राशि, सूर्य और बुध कर्क राशि, जबकि शुक्र, केतु और चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं। चंद्रमा आज मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी केतु माने जाते हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्रमा, शुक्र और केतु का एक साथ मघा नक्षत्र में होना मानसिक तनाव, भ्रम और निर्णय लेने में कठिनाई पैदा कर सकता है। विद्यार्थियों, प्रेम संबंधों और संतान से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है और विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश करने से बचें। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ने की आशंका है। जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है। व्यापार और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश किया जा सकता है। हरे रंग की वस्तु शुभ मानी गई है।
मिथुन राशि
नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने और परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। निवेश फिलहाल टालें। मां काली की आराधना लाभदायक रहेगी।
कर्क राशि
धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें क्योंकि आर्थिक नुकसान की आशंका है। मुंह या दांत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन निवेश करने से बचें। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
आज बेचैनी और मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है। हार्मोनल असंतुलन या शुगर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश किया जा सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। साझेदारी के कामों में विवाद संभव है। प्रेम जीवन और व्यापार अनुकूल रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा माना गया है। मां काली का स्मरण करें।
तुला राशि
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, हालांकि लाभ पाने में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। यात्रा से फायदा होगा लेकिन कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
भाग्य के भरोसे कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पिता और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य उपासना शुभ रहेगी।
धनु राशि
आज सम्मान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। केवल भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा और निवेश किया जा सकता है।
मकर राशि
चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की संभावना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार और प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति रहेगी। निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। मां काली की पूजा शुभ फल दे सकती है।
कुंभ राशि
अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश किया जा सकता है। शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।
मीन राशि
प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। शुगर या सीने से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। निवेश से बचना उचित रहेगा। बजरंगबली की पूजा करना शुभ रहेगा।



